वसंतरास में नजर आया राधा और कृष्ण का अभिसार

सूरजकुंड : सुदूर पूर्वी भारत के मणिपुर राज्य से आए इंबोचा मुतेई व उनकी टीम ने वसंत रास लोकनृत्य की मनभावन प्रस्तुति चौपाल के प्रमुख मंच पर दी। इस नृत्य में श्रीकृष्ण का रास देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इंबोचा मुतेई ने बताया कि वसंत ऋतु में पंचमी व पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जब गोपियों के संग रास करते हैं, उसी की प्रस्तुति वसंतरास के रूप में कलाकार मंच पर दिखाते हैं। इस नृत्य की विशेषता यह है कि इसमें कृष्ण अभिसार और राधा अभिसार दोनों को बड़ी खूबसूरती व मिठास से पेश किया जाता है। कुंज में रात के समय कृष्ण अपने गोपियों के संग नाचते-नाचते जब उन्हें भक्ति के रंग में डूबो देते हैं तो अबीर और गुलाल भी उडऩे लगता है। लोकनृत्य में बिंद्योशरी, सनाथोई, लूसी, रोमी, विक्टोरिया, जैलिश, मिलोरी व मीनाक्षी ने अपनी भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मोहित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!