अतिथि अध्यापक संघ ने किया महिमा कसाना का सम्मान

फरीदाबाद : संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी/2023 के फाइनल परिणाम में 141वीं रैंक प्राप्त करने वाली महिमा कसाना ने जिला फरीदाबाद का नाम देश में रोशन किया है, जिस कारण उनको बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है। बधाई के इस क्रम में अतिथि अध्यापक संघ, फरीदाबाद ने महिमा के घर पहुंच कर उन्हें पगड़ी बांधकर और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभाशीष दिया। बताया जाता है कि महिमा की माता गीता आर्या फरीदाबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ऐतमादपुर में संस्कृत अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं और पिता कृष्ण पाल कसाना नोएड़ा में अध्यापक कार्यरत हैं। महिमा ने दिन-रात अध्ययन कर यह परिणाम प्राप्त किया है। आज सब ओर उनकी प्रशंसा हो रही है। इस शुभ अवसर पर अतिथि अध्यापक संघ ने महिमा के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया।

संघ के जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया कि संस्कृत अध्यापिका गीता आर्या के संस्कारो की बदौलत आज उनके बच्चे जग में अध्यापक समाज को गौरवान्वित करा रहे हैं। इस अवसर पर अतिथि अध्यापक संघ की तरफ महासचिव भागीरथ शास्त्री, बल्लभगढ़ ब्लॉक प्रधान ललित शर्मा, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान सुन्दर भड़ाना, सिंह राज छावड़ी, वीरेन्द्र कुमार, ऋतु राज बैंसला, संतोष तेवतिया और शकुन्तला भाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!