डिजिटल अरेस्ट कर 60,15,000/-रू की ठगी, साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाने वाले को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में धीरज नगर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया की 27 नवंबर 2024 को उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वंय को TRAI का कर्मचारी बताया फिर उन्होंने बताया की उसका मोबाईल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग व अश्लील मैसेज भेजने में प्रयोग हुआ है तथा उसे मुंबई क्राईम ब्रांच में फोन करने के लिए कहा जिन्होने मेरा 300 करोड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियुक्त होना बताया। जिसके बाद उसके सारे बैंक अकाउंट व आई.डी कार्ड कथित मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी ने आनलाईन मंगवाए तथा कहां की आप सी.बी.आई के जॉच के घेरे में है तथा जांच पुरी हेने तक आप सी.बी.आई की कस्टडी में अरेस्ट रहेगें जिसके बाद कथित जांच अधिकारियो द्वारा विभिन्न तरीको से शिकायतकर्ता से R.T.G.S के जरिए कुल 60,15,000/-रू ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार (27) वासी गांव अलतवा जिला डिडवाना कुचामन, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी राकेश कुमार ने खाताधारक सज्जन दान चारण का खाता लेकर आगे दिया था। जिसके गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी BA पास है तथा डिडवाना में फाईनेन्स के ऑफिस पर काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!