जिला शिक्षा अधिकारी को अतिथि अध्यापकों ने दी बधाई

फरीदाबाद : रीतु चौधरी को जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद बनने पर हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ, फरीदाबाद ने बधाई दी। जिला कार्यकारिणी अपने दल-बल के साथ जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंची। जिला अध्यक्ष रघुनाथ शास्त्री ने अपनी टीम के साथ रीतु चौधरी को गमला भेंट कर बधाई दी और पूर्व में अतिथि अध्यापकों प्रति किए कार्यों की सराहना की। अधिकारी ने भी अतिथि अध्यापकों की समस्याओं का नीति पूर्वक हल निकालने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव भागीरथ, ब्लॉक प्रधान ललित शर्मा व सुन्दर भड़ाना, गोपाल शास्त्री, अनील कुमार, सैलेन्द्र मिश्र, जितेन्द्र चौधरी, कुलदीप सिंह अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!