भाजपा ने मारा आम जनता का हक: नीरज शर्मा

विकास का खाका तैयार, अब 8 तारीख का इंतजार: नीरज शर्मा

  • कांग्रेस सरकार में होंगे युद्धस्तर पर विकास कार्य
  • कांग्रेस विकास पार्टी, भाजपा विनाश पार्टी

फरीदाबाद, 4 अक्टूबर। एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। परन्तु भाजपा ने एक बार भी अपने पोर्टल वाले प्रमुख काम फैमिल व प्राॅपर्टी आईडी के नाम पर वोट नहीं मांगे। आखिर ऐसा क्यों? कांग्रेस प्रत्याशी अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए वोट काटने वालों से भी सावधान रहना पड़ेगा। पूरे 10 साल भाजपा ने आम जनता को किस कदर परेशान किया। इसका एक छोटा-सा नमूना है फैमिली व प्राॅपर्टी आईडी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की पसंद कांग्रेस है। दुकानदार, व्यापारी, प्रवासी, गांव का किसान व कम्पनी का कर्मचारी से लेकर हर व्यक्ति कांग्रेस की ओर आशा की उम्मीदों से देख रहा है।

उन्होनें कहा कि सड़क, सीवर, बिजली हमारी कोई डिमांड नहीं। बल्कि हमारा हक है। जिसे भाजपा ने मारने का काम किया है। यह सुविधाएं लोगों तक अपने-आप पहुंचनी चाहिए थी। परन्तु भाजपा सरकार में लोगों को इसके लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आ रही है। तथा जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कांग्रेस युद्धस्तर पर काम करेगी। इसके साथ ही लोगों को कई बड़ी सौगातें भी समर्पित की जाएंगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। एनआईटी की जनता का मन बन चुका है। आप क्षेत्र में जा कर देख सकते हैं एकतरफा कांग्रेस की हवा चल रही है।

एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि उनके पास कई योजनाओं का खाका तैयार है। वह केवल 8 तारीख को कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद एनआईटी विधानसभा में एक बार फिर रिकार्ड स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनआईटी में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं को लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की आर्थिक उन्नति को पंख लगेंगे व लोग सशक्त बनेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी जुबान के पक्के हैं। विकास कार्यों को लेकर हुड्डा की तरफ से उन्हें मौखिक मंजूरी मिल चुकी है। अब केवल सरकार बनने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी अनेकों परियोजनाएं लेकर आई जिससे फरीदाबाद के विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर को गति मिली। अब कांग्रेस सरकार बनते ही गुरुग्राम तक मेट्रो चलाई जाएगी। जिसका स्टेशन प्याली चौक पर बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान प्रवासी वर्ग के साथ अत्याचार हुआ। कोरोनाकाल में लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए। लोगों को नौकरी से निकाला गया। खाने के लाले पड़ गए। परन्तु भाजपा ने इनकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिससे उनके पास अपनी बात रखने का मंच होगा। एनआईटी में जो भी विकास कार्य हुए, वह कांग्रेस कार्यकाल में हुए हैं। भाजपा ने तो विनाश किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!