दीपक भारद्वाज पुनः बने एबीवीपी फरीदाबाद के विभाग संयोजक, डॉ. आज़ाद भड़ाना को सौंपा गया विभाग प्रमुख का दायित्व

प्रांत अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर नवीन दायित्वों की घोषणा

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरियाणा प्रांत द्वारा चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन 26 से 29 जून 2025 तक सिरसा में किया गया। इस अभ्यास वर्ग में 13 विचार सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास, विकास क्रम, सैद्धांतिक भूमिका, कार्य पद्धति एवं सदस्यता प्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारीगण – NEC विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तृप्ति सैनी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुशील मेहता, प्रांत मंत्री राहुल वर्मा एवं प्रांत संगठन मंत्री संजय कसवां – उपस्थित रहे एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

अभ्यास वर्ग के अंतिम दिवस पर प्रांत प्रमुख डॉ. सुशील मेहता द्वारा संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर निम्न नियुक्तियाँ की गईं: डॉ. आज़ाद भड़ाना विभाग प्रमुख फरीदाबाद, दीपक भारद्वाज विभाग संयोजक फरीदाबाद पुनः नियुक्त किया गया, रमन को जिला संयोजक फरीदाबाद पुनः बनाया गया, वहीं दिनेश फड़न विभाग द्वी संगठन मंत्री, पुनीत सैन विभाग संगठन मंत्री पलवल, मनमोहन शर्मा जिला संयोजक पलवल, मिनाक्षी छात्रा प्रमुख, युधिष्ठिर शर्मा विद्यार्थी विस्तारक (कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है!

नवनियुक्त विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज ने अभ्यास वर्ग को लेकर कहा कि “विद्यार्थी परिषद हर वर्ष जून माह में अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है। ये कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में छात्र समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाते हैं।”

इस अभ्यास वर्ग में फरीदाबाद से प्रांत संयोजक रवि पाण्डेय, सह संयोजक ऋचा, इकाई अध्यक्ष ऋषभ भड़ाना, नरेन इकाई उपाध्यक्ष अदिति, लावण्या, स्नेहा, रिद्धि, सुमित समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!