हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सैंट्रल टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इशान वासी डबुआ कॉलोनी ने थाना बी.पी.टी.पी. ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक लडकी से दोस्ती हुई थी। 4 जनवरी को उसे कथित लड़की ने शिकायतकर्ता को मिलने के सेक्टर-89 बुलाया। जब वह बताये गये पते पर पहुंचा तो वहां दो मोटरसाईकिल पर 6 लडके आये जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पर सुआ से हमला किया। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने आरोपी चिंटू वासी गाव जटवारी जिला मथुरा उ.प्र. हाल खेड़ीपुल, फरीदाबाद व सूरज दिवाकर वासी गांव नगला इमली जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल नई कॉलोनी भुपानी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों के साथी देव की शिकायतकर्ता इशान के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए 4 जनवरी को देव आरोपी चिंटू व सूरज तथा अन्य तीन लड़कों को अपने साथ सेक्टर 89 लेकर गया था, जहां पर आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ के साथ मारपीट की। अन्य आरोपियों की तलाश में अपराध शाखा की टीम लगी हुई है। आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!