कर्मचारियों के मुद्दों पर एचएसईबी वर्कर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल खेड़ी के एसडीओ से मिला

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद नहरपार एरिये की सब डिवीजन खेड़ी कलां के एसडीओ सुनील कुमार चावला से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट का प्रतिनिधि मंडल सब यूनिट के प्रधान योगेंदर रावत व सचिव पंकज खलेरी सहित यूनिट प्रधान सुनील चौहान के नेतृत्व में खेड़ी कलां व मवई सब डिवीजन के तमाम कर्मचारियों की जायज माँगों के मुद्दों को लेकर मिला । कर्मचारीयों के मुद्दे पर एसडीओ से मीटिंग के इस मौके पर एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र विशेषरूप से मौजूद रहे । अपने वक्तव्य में प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि कर्मचारियों को काम करने के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी साधन और संसाधन को लेकर यानी टी एन्ड पी किट के ना होने की वजह से ज्यादा शिकायतें आ रही है । जिसकी शिकायत वह कई बार अपने जेई व एसडीओ से की हैं लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इस अहम बात पर बिजली निगम के किसी भी अधिकारी के कानों पर कोई जूं तक नही रेंगती, जब कर्मचारी टी एन्ड पी के लिये माँग करता है तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है जो अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है । दफ्तर व कंप्लेंड सेन्टरों का बुरा हाल है । इस ओर कोई ध्यान नही, जितने भी 33 केवी सब स्टेशन डीएचबीवीएन के अधीन आते हैं उन पर काम करने वाले कर्मचारी ना के बराबर कार्यरत हैं और जो हैं वो 16 से 18-20 घंटे ड्यूटी करने को मजबूर हैं ।

कर्मचारियों की भारी कमी को झेल रहे इस विभाग में इस तरह का उत्पीड़न अब दिन ब दिन बर्दाश्त के बाहर होते जा रहा है आदि ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर यूनियन मिली और चेताते हुए कहा है कि यदि कर्मचारियों की लाम्बित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नही हुआ तो कर्मचारी मजबुरन आगामी रणनीति तैयार लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा । इस दौरान परवीन शर्मा, नरेश कुमार, धीरसिंह, सुरेन्दर, राजबीर, सुरेश डूडी, विजय कुमार, महेन्दर ठाकुर, जितेंदर, आशीष, पंकज लाठर, नरेंदर, पवन, गुरप्रीत, संजय आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!