नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल

नयी दिल्ली, 25 नवंबर ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल ने तड़के करीब तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली।। कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे पटेल पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!