सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा- पुलिस उपायुक्त यातायात

फरीदाबाद : बता दें कि भीड-भाड वाले क्षेत्र, रेड लाइट इत्यादि स्थानों पर वाहन चालको द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने के संबंध में स्मार्ट सिटी सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से वाहन चालको के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्वतः ही स्मार्ट सिटी सेंटर टीम द्वारा पोस्टल चालान जनरेट (GENRATE) कर दिए जाते है। इसी क्रम में 25 अगस्त को NIT क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालको के 15 पोस्टल चालान किए गए थे।

जैसी की विदित है कि सुरक्षा के मध्यनजर हेल्मेट पहन कर हम अपने आपको सुरक्षित रख सकते है और मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने पर जुर्माने का प्रावधान है।

यातायात पुलिस फरीदाबाद की रैली आयोजको से अपील है कि भविष्य में जब भी किसी रैली का आयोजन किया जाए तो यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए साथ ही दोपहिया वाहन चालक को हेल्मेट उपलब्ध कराए जाए ताकि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके और राजनेताओं की छवि भी प्रभावित ना हो।

फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में 31 जुलाई तक बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों के 82594 पोस्टल चालान किए गए है। यातायात पुलिस फरीदाबाद सदैव आपके सहयोग व सेवा के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!