अधिवक्ता संगीता भाटी रावत ने कोविड-19 की तैयारियों को लेकर सेशन जज मंगलेश कुमार चौबे का आभार व्यक्त किया

फरीदाबाद । आप सभी भली भांति जाते हैं कि इस समय कोरोना महामारी किस तरह देश में विकराल रूप लेती जा रही है। धीरे-धीरे देश में कोरोना के पेशेन्ट बढ़ते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर जगह सावधानी बरती जा रही है। इस कड़ी में अधिवक्ता संगीता भाटी रावत ने कहा कि वह जिला अदालत फरीदाबाद के सेशन जज एवं डीएलएसए के सचिव एवं सीजीएम साहब मंगलेश कुमार चौबे का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने न्यायालय में कोविड-19 से लडऩे के लिए पूरी तरह तैयारियां की हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सभी न्यायधीश जो कि बारी-बारी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं और सभी अधिवक्तागण निरंतर रूप से अपने-अपने क्लाइंट के लिए न्यायालय में आ रहे हैं, हमारी डीएलएसए टीम जो कि लगातार समाज सेवा में लगी हुई है, उन्हें इस कोविड-19 से बचाकर इस महामारी को मात दे सकें उसके लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय दीपक गुप्ता ने सारी तैयारियों का जायजा लिया कोर्ट में 5 एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। जिला अदालत में पहुंचने के लिए 3 पॉइंट पर ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन और पैर से ऑपरेट करने वाली सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है बाकी सारे एंट्री प्वाइंट्स बंद कर दिए गए हैं। दो कोर्ट स्टाफ की ड्यूटी हर प्रवेश द्वार पर लगाई गई है। यह लोग आने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज करके ही अंदर आने देंगे हाथ सैनिटाइज किए बिना वह मास्क पहने बिना न्यायालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूरे न्यायालय परिसर को एमसीएफ की मदद से सैनिटाइज किया जा चुका है।

संगीता भाटी ने बताया कि कोर्ट स्टाफ को 4 सैनिटाइज मशीन दी गई है जो कि न्यायालय को खुलने से पहले एवं न्यायालय के बंद होने के बाद सैनिटाइज किया जा सके। माननीय दीपक गुप्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे जिनका पूर्ण निरीक्षण कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!