QR कोड स्कैन कर दे सकेंगे फीडबैक, सभी पुलिस थाना, चौकी व कार्यालयों में लगाये गये हैं QR कोड

फरीदाबाद : पुलिस के कार्यों में सुधार व पारदर्शिता के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाए जाते रहे हैं। अब शिकायतकर्ता/आगंतुक अपनी शिकायत/कार्य के संबंध में पुलिस थाना, चौकी, अधिकारियों के कार्यालय में लगाये गये QR कोड को स्कैन कर अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं/ आगंतुकों की सुविधा के लिये यह सेवा शुरू की गई है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के सभी पुलिस थाना, चौकी व सभी अधिकारियों के कार्यालय पर फीडबैक देने के लिए क्यूआर कोड लगवाए गये हैं। जहां पर शिकायतकर्ता/आगंतुक अपना फीडबैक दर्ज कर सकता है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर 5 बिंदुओं पर फीडबैक दर्ज किया जाएगा-
कृपया अपनी विजिट के साथ अपनी कुल संतुष्टि का मूल्यांकन करें- 1 से 5
कार्यालय का वातावरण स्वच्छ और पेशेवर था? हां या ना
कार्यालय स्टाफ सदस्य सहायक और जानकार थे ? हां या ना
आप कार्यालय परिसर तक आसानी से पहुंच पाए? हां या ना
आप पुलिस कार्यालय की सेवा वितरण से संतुष्ट हैं? 1 से 5
इसके अतिरिक्त कार्यालय के लिए कोई विशेष प्रतिक्रिया या सुझाव भी सांझा किया जा सकता है। यह वैकल्पिक रहेगा।



