अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद ने गांव करनेरा डकैती मामले में पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : गांव करनेरा में 3 जनवरी को हुई लूट के संबंध में अपराध शाखा AVTS की टीम ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध शाखा ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम खालिद है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव गणेशपुर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने रेहरवा बहादुर गढ़ जिला हापुड से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संदीप उर्फ सोनू, राहुल उर्फ शेरू, ब्बलू सोलंकी व आकाश का नाम शामिल था।
आरोपी को आज पेश अदालत कर बंद नीमका जेल कराया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी राहुल उर्फ शेरु और खालिद को बाद में पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!