अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल की टीम ने अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जमील(55) है आरोपी पलवल के गांव कोट का रहने वाला है। आरोपी कारपेन्टर का काम करता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से कैली गांव के पास से थाना सेक्टर-17 के अवैध हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 5 महिने पहले हफीज नाम के लडके को एक देशी कट्टा 3000/-रु में बेचा था। जिसे थाना सेक्टर-17 पुलिस टीम ने 14 सितम्बर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आरोपी पर मेवात में 2 मुकदमें दर्ज है जिसमें एक लडाई-झगडे का और एक लूट का दर्ज है। आरोपी अदालत मे जमानत पर था। जो फरीदाबाद अपने किसी जानकार से मिलने आया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!