अपराध शाखा AVTS की टीम ने वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इसमें शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकीम है जो नूंह का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित सिकरौना चौकी के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल उसने मई महीने में चावला कॉलोनी से चोरी की थी जिसका मुकदमा सिटी बल्लभगढ़ थाने में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है जिसने मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!