नोएडा में कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आये

नोएडा, 1 जून ! जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 17 नये मामले सामने आये। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 की आयी जांच रिपोर्ट में जनपद गौतमबुद्ध नगर के 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 474 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 312 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 153 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि 11 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!