सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे हैं पुर्व में दर्ज

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सन्नी मावी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी सन्नी मावी वासी गाँव डूंगरपुर फरीदाबाद को गाँव डूंगरपुर से काबू किया है। आरोपी ने अपना अवैध हथियार के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, आरोपी से एक देशी कट्टा को बरामद करवाया है आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह देसी कट्टा दिल्ली से किसी अंजान व्यक्ति से 10 हजार रुपए में खरीद कर लाया था आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे दिल्ली में दर्ज है जिसके खिलाफ थाना भुपानी फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!