हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन यादविन्दर सिंह सन्धु को सौंपा हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल

दिल्ली/फरीदाबाद : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी के पौत्र एवं हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन यादविन्दर सिंह सन्धु से मिलकर हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल उन्हें प्रदान किया। यादविन्दर सिंह सन्धु यमुना रक्षक दल शहीद परिवार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी भी हैं। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने चर्चा के क्रम में कहा कि यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता हेतु यमुना रक्षक दल सदैव क्रियाशील रहा है। लाखों यमुना रक्षकों के साथ शांतिपूर्ण आन्दोलन के माध्यम से विभिन्न सरकारों का ध्यान इस अत्यन्त गम्भीर समस्या की ओर आकृष्ट करने का कई बार प्रयास किए गए हैं किन्तु अधूरी सफलता मिली है। उन्होने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यमुना जी के साथ छेड़छाड़ तथा औद्योगिक, व्यवसायिक, कृषि तथा घरेलू प्रदूषकों का इनमें बेखौफ तथा अनवरत् बहाव न सिर्फ इनके अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है बल्कि जलीय जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों यहाँ तक कि हम मनुष्यों को भी अपने अस्तित्व के लिए खतरा नजर आने लगा है 7 यमुनाजी को जितना प्रदूषित कालिया नाग ने नहीं किया था उससे अधिक जहरीली अब बन गईं हैं 7 इनके किनारे बसे लोग रोग मुक्त, सुखी एवं संपन्न हुआ करते थे, आज असाध्य बीमारियों से ग्रसित होकर यातना की जिन्दगी जी रहे हैं 7 जिनके जल को किसी भी चीज में मात्र दो बूंद डालने से स्वच्छ तथा पवित्र हो जाता था उसी जल को आज लोग छूने से भी डरने लगे हैं।

यमुना को राजनीति का मामला न बनाकर जनहित हेतु इन्हें निर्मल तथा अविरल बनाने के लिए त्वरित, सार्थक, समग्र एवं ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है 7 यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता दोनों हीं की आपसी परस्पर निर्भरता को कदापि नाकारा नहीं जा सकता 7 यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाने हेतु यमुना जी के प्राकृतिक मार्ग में कम से कम 25 त्न यमुना जल छोडऩा हीं होगा – हथिनी कुण्ड में इसकी व्यवस्था की जा सकती है 7 यमुनानगर से शुरू होकर दिल्ली, फरीदाबाद आदि स्थानों पर विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों को यमुना जल में समाहित करने से रोका जाना अत्यन्त आवश्यक है 7 इस सन्दर्भ में कई ठोस उपाय हैं जिनके माध्यम से यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाया जा सकता है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन यादविन्दर सिंह सन्धु से निवेदन किया कि यमुना जी को निर्मल तथा अविरल बनाने हेतु त्वरित, सार्थक एवं ठोस कदम उठाने के लिए हरियाणा सरकार के समक्ष यमुना रक्षक दाल के विचारों को प्रस्तुत करके अनुग्रहित करें।

हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन यादविन्दर सिंह सन्धु ने पवित्र यमुना जल को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के प्रतिमा पर समर्पित कर प्रसाद स्वरुप स्वयं ग्रहण किए तथा उपस्थित गणमान्य लोगों को वितरित किए। उन्होंने यमुना जल के गुणवत्ता एवं स्वाद की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पवित्र यमुना जल का कोई और विकल्प नहीं हो सकता है। यदि यह पवित्र यमुना जल फरीदाबाद सहित यमुना जी के किनारे बसे गाँवों एवं शहरों को प्राप्त होगा तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ स्वत: समाप्त हो जाएँगी। हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन यादविन्दर सिंह सन्धु ने पवित्र यमुना जल वितरण के माध्यम से आम जनता को जागृत करने के लिए यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण जन जागृति अभियान में हिस्सा लेने की स्वीकृति प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!