450 किलोग्राम नकली घी बरामद

गाजियाबाद ! खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कवि नगर में एक इकाई पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बनाया गया 450 किलोग्राम नकली घी बरामद किया है और वहां काम कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि बाजार में देसी घी के ब्रांडों की मांग अधिक है। इकाई से नकली रैपर, बक्से और कनस्तर, घी बनाने के लिए रिफाइंड तेल, रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्यामलाल और संजय के रूप में हुई है। उन्होंने बाजार में दुकानदारों और थोक विक्रेताओं को अशुद्ध घी की आपूर्ति करने और बिक्री के माध्यम से पैसा कमाने की बात कबूल की। कुल 450 किलोग्राम उत्पाद जब्त किया गया है। मोहित नाम का उनका एक साथी फरार है। पुलिस ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ भादंसं और कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!