फरीदाबाद से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत में हुआ शामिल

फरीदाबाद : फरीदाबाद से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत में शामिल हुआ। श्रीकांत त्यागी द्वारा पौधारोपण को लेकर एक महिला से हुई नोकझोंक को राजनैतिक द्वेष के चलते राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बना दिया गया। मामूली कहा सुनी को क्षेत्र के एक नेता ने अपने राजनैतिक रसूक से समस्त त्यागी समाज को बदनाम करने की कुचेषठा कर श्रीकांत त्यागी की धर्मपत्नी अन्नू त्यागी सहित अन्य परिजनों का पुलिस द्वारा उत्पीडन एवं शोषण-दमनकारी कारवाई अशोभनीय है। ददसिया गांव के पूर्व पंच प्रह्लाद त्यागी का कहना है कि नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण वाले साधारण से घटनाक्रम को मीडिया ट्रायल के नाम पर राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाकर समस्त त्यागी समाज के प्रति नकारात्मक माहौल बनाकर की गई राजनीति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। त्यागी समाज के साथ इस द्वेषपूर्ण कारवाई को लेकर देशभर के त्यागियो में आक्रोश व्याप्त है।

गरेटर फरीदाबाद के गांव ददसिया से महापंचायत में शामिल होने वाले जत्थे में दीपक त्यागी, वेदवृत त्यागी, राम गोपाल त्यागी, प्रह्लाद त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, अजय गोयल, परविन्दर त्यागी उर्फ लीलू, आयूष त्यागी, महेंद्र मास्टर जी, ताराचंद विनय त्यागी, कृष्ण त्यागी, महेश त्यागी, बबलू नंबरदार, प्रिन्स, राजकुमार नंबरदार, पिन्टू, मनोज, जतिन, आशीष, भानू, नमन, राम- श्याम, निशांत, अजय त्यागी, तनिष्क, मनीष, लज्जा राम त्यागी, कुलदीप, संदीप, शुधान्शु, अभिषेक, उदय त्यागी, मयन्क, शैन्की, सुशील, सुरेंद्र, अजय त्यागी, विजयपाल चैयरमैन,नीरज त्यागी, सुनील, सौरभ, अंकुर त्यागी, अनिल त्यागी, रणवीर त्यागी, रविश त्यागी, सचिन, जितेंद्र त्यागी उर्फ रमप्पी, जयप्रकाश त्यागी, उज्जवल त्यागी आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!