क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नेम सिंह उर्फ शेरू है जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी ने 20 दिन पहले फरीदाबाद के थाना आदर्श नगर एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसका मुकदमा थाना आदर्श नगर में दर्ज है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरू को चोरी की मोटरसाइकिल सहित तिगांव पुल से काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है तथा वह नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!