बल्लबगढ़ विधानसभा के सेक्टर-23 में कोरोना जांच शिविर एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

बल्लबगढ़ 10 जुलाई : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा निर्देशों पर बल्लबगढ़ विधानसभा के सेक्टर-23 में कोरोना जांच शिविर एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में बल्लबगढ के नोडल अधिकारी डॉ मानसिंह मौजूद रहे और उन्होंने इस कैंप का आयोजन लोगों की सुविधा के अनुसार सेक्टर 23 सामुदायिक भवन पार्क में किया। इस मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा भी मौजूद रहे। श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कैंप लगाकर वेक्सीन लगवा रही है और लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रही है। उन्होंने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कैंप को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर लोगों को और बचाव का टीका लगवाया गया।
नोडल अधिकारी डॉ मान सिंह सिंह ने बताया कि यह कैंप वुमेन्स नामक एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया गया। डॉ सिंह ने बताया कि जगह जगह उनके कैंप लगते रहते हैं । इस मोके पर दिपांशु अरोड़ा, चांदनी आजाद अली, डॉ हेमन्त अत्री कृष्णा, पूजा अमित डाबला , गिरीश मित्तल, अजय शर्मा, राजू चांदना, देवेंद्र, अशोक शर्मा, रेनू शर्मा, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, समाजसेवी प्रवीन दत्त शर्मा, वरूण मेहता, प्रदीप चावला, संजीव कुशवाहा, अशोक डी स्टार, पंडित मनीष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



