faridabad crime हवाई फायर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने हवाई फायर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अक्टूबर को एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए थाना शहर बल्लमगढ़ में मामला दर्ज किया ।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी आशुतोष वासी भाटिया कॉलोनी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है

पूछताछ में सामने आया कि दिवाली के दिन आरोपी ने हवा बाजी में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किया था और अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनवाकर पोस्ट डाल दी थी। लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया गया है।

आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!