टाटा पावर-डीडीएल ने दिल्ली में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड के साथ की साझेदारी

दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली में लगभग 90 लाख आबादी को बिजली सप्लाई करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर दिल्‍ली डिस्‍ट्रीब्‍यूशन लिमिटेड (टाटा पावर—डीडीएल) ने अपने परिचालन क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी स्वैपिंग स्टेशंस को बढ़ाने और स्थापित करने के लिए बैटरी स्वैपिंग यसर्विस प्रोवाइडर मेसर्स मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार टाटा पावर-डीडीएल बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराएगी, जबकि मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड इन स्टेशंस के डिजाइन, खरीद, स्थापना और रखरखाव का जिम्‍मा संभालेगी।

टाटा पावर-डीडीएल और मेसर्स मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर दोनों ऑर्गनाइजेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। इस अवसर पर द्विजदास बसाक, सीईओ, टाटा पावर-डीडीएल, सुश्री किरण गुप्ता, चीफ-कस्‍टमर एक्‍सपीरियंस, कम्‍युनिकेशंस, गवर्नमेंट अफेयर्स, ईएसी और कस्‍टमर लिटिगेशन, टाटा पावर-डीडीएल, प्रवीण अग्रवाल, प्रमुख – मानव संसाधन, आईआर, एफएम और एचएस, टाटा पावर-डीडीएल, राज कुमार रस्तोगी, प्रमुख-ऑपरेशंस एंड सेफ्टी, टाटा पावर-डीडीएल, सुरेंद्र सिंह, चीफ-नेटवर्क सर्विसेस एंड स्‍टोर्स और अभिलाष कुमार, मेसर्स मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड के लीड बिजनेस हेड, हर्षल गुप्ता, लीड-पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स, मेसर्स मैग्ना युमा प्राइवेट लिमिटेड मौजूद थे।

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य कमर्शियल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों, विशेष रूप से गिग अर्थव्यवस्था पर केंद्रित एक मजबूत ईवी ईकोसिस्‍टम का निर्माण करना है। टाटा पावर-डीडीएल की इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में विशेषज्ञता को मेसर्स मैग्ना युमा की उन्नत बैटरी-स्वैपिंग तकनीक से जोड़कर, इस पहल का उद्देश्य सस्‍टैनेबल ट्रांसपोर्ट सॉल्‍यूशंस को अपनाने में तेजी लाना, प्रदूषण पर अंकुश लगाना और शहर में गिग श्रमिकों और डिलीवरी भागीदारों के लिए आय के अवसरों को बढ़ाना है। इस साझेदारी से बिजली चोरी में कमी आने तथा शेयर्ड ई-मोबिलिटी के लिए लाभकारी अवसरों में सुधार की भी उम्मीद है।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, द्विजदास बसाक ने कहा, ‘‘टाटा पावर-डीडीएल दिल्ली को बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए मैग्ना युमा के साथ साझेदारी करने पर खुशी है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस साझेदारी के तहत हमारा लक्ष्य शहर के युवाओं के लिए सामाजिक-आर्थिक अवसर पैदा करते हुए वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करना और गिग अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।’’

शुरुआत में मैग्ना युमा टाटा पावर-डीडीएल के ग्रिड सबस्टेशनों शालीमार बाग फैसिलिटी सेंटर ग्रिड और बादली ग्रिड में दो बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!