लडाई-झगडा कर पैसे स्नैचिंग करने वाले 7 आरोपियो को थाना मुजेसर टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर पकड के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मुजेसर प्रबंधक की टीम ने लडाई-झगडा कर पैसे स्नैचिंग करने वाले 7 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक,बन्टी,आकाश, साहिल,दिलिप, अजय कुमार और सोनू का नाम शामिल है। ये सभी आरोपी जवाहर कॉलोनी सेक्टर-22 के रहने वाले है। थाना पुलिस टीम ने सभी आरोपियो को सेक्टर-22 एरिया से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कोशिन्द ने अपनी शिकायत में बताया कि सीन्टू गांजा बेचने का काम रता था। जिसकी सूचना शिकायकर्ता ने करीब 7-8 महीने पहले पुलिस को दी थी । आरोपी सीन्टू इस बात के लिए शिकायतकर्ता से रंजिश रखा है। पीडित 08 मार्च को अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था। पिछसे आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिलकर 08 मार्च को सीन्टू ने रंजिश रखते हुए अपने भाई आकाश, विकास, सीन्टू के दोस्त व पजोसी बन्टी , सोनू उर्फ चिरकूट, दिलीप, व अन्य साथियो के साथ मिलकर हमारे घर पर लाठी डंडो , सरिया , ईट पत्थर से हमला कर दिया। घर मे घुसकर सारा सामान तोड़ दिया। जिसमें मेरे परिवार वालों को चोट आई। इसकी सूचना मेरे को मिली जो में अपने रिश्तेदार योगेश साथ BKH फरीदाबाद आया। जब में घर पहुचे तो उपरोक्त आरोपियो ने दुबारा से हमारे परिवार पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के पिता व रिश्तेदार योगेश को गली मे ही घेर लिया। शिकायकर्ता गली में छुप गया। इस समय शिकायकर्ता के पिता नरेश के पास ईलाज के लिए रखे 1600 रूपये आरोपी सीन्टू छिन लिए।

गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियो से पूछताछ में 400/-रु बरामद कर लिए गए है। आरोपी सीन्टू से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पूर्व में 2/3 गांजा तस्करी के मामले दर्ज है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी के अन्य साथियो की तलाश जारी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!