38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद भेजा जेल
आरोपी नशा करने का आदी, दूसरी हत्या के मामले में पूछताछ के लिए लिया जाएगा पुलिस प्रोडक्शन पर

- अर्ध जली अवस्था में बरामद शव की नही हुई है अब तक शनाख्त
- आरोपी पर थाना सेक्टर-31 में 5 अवैध नशा तस्करी व 1 अवैध शराब तस्करी के मामले हैं दर्ज
फरीदाबाद : बता दें कि पुलिस चौकी सेक्टर 46 में 12 अक्टूबर को अवनीश कुमार(38) पुत्र शिव पलटन सिंह निवासी गांव रोहिल्ला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश ऑल मेजर कॉलोनी मेवला महाराजपुर का गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही थी। आरोपी आमिर खान मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक के फोन से उसके परिजनों से फिरौती मांग रहा था। 25 अक्टूबर को आरोपी को पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से NHPC चौक एरिया से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अवनीश का शव सेक्टर 31 एसआरएस मॉल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग एरिया से बरामद हुआ। जिसका पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में कराया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है जिसने अवनीश को शराब पिलाई और उसको निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से धक्का दे दिया और जब अवनीश बच गया तो उसके हाथ बांधकर पानी की टंकी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दौराने रिमांड ज्ञात हुआ कि आरोपी शंकी किस्म का व्यक्ति है औऱ नशा करने का आदी है। आरोपी से 1000/-रु व मृतक अवनीश के आधार कार्ड की छायांप्रति बरामद हुई है। आरोपी ने मृतक के नगद 5000/-रु जेब से निकल लिए थे जिसमें से उसने 4000/-रु खर्च कर दिए थे। आरोपी पर थाना सेक्टर-31 में 5 अवैध नशा तस्करी व 1 अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज है।
घटना स्थल पर एक अन्य नाश मिली थी जिसके संबंध में आरोपी ने मृतक का नाम राजवीर बतलाया है और यह भी बतलाया कि उसने करीब 40 दिन पहले राजवीर नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। यह नाश अर्ध जली अवस्था में बरामद हुई थी जिसकी अभी तक पहचान नही हुई है। नाश को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में रखा गया है। इस हत्या के मामले में भी आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-28 द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस प्रोडक्शन पर लिया जाएगा।



