म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा के लिए जिला भाजपा की बैठक आयोजित

फरीदाबाद : भाजपा जिला कार्यालय सैक्टर-11 फरीदाबाद पर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा प्रदेश के संयोजक डा. पवन सैनी (म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा) ने पार्टी द्वारा तय अभियान म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान के बारे में समस्त जिला भाजपा कार्यकारिणी के कार्यकत्र्ताओं को बताया। पवन सैनी ने कहा कि आज वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पार्टी ने म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत हर बूथ पर लगभग 25 पौधे लगाने हैं और उन पौधों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा का भी प्रण लेना है। यह अभियान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा चलाया गया है और यह अभियान 3 अगस्त से 16 अगस्त तक अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलाया जाना है।

पवन सैनी ने बताया कि इस अभियान में हर मंडल में 1500 पौधे लगाना तय करना है और इस अभियान में हर कार्यकत्र्ता भाग ले और पौधे लगाकर हरा भरा हरियाणा करे। इसके अलावा सोशल मीडिया में पौधे की फोटो के साथ डालें और हरियाणा को हरा-भरा बनाएं एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन पाएं। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, डा. पवन सैनी, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्त, सोहनपाल छोंकर, मूलचंद मित्तल, वजीर डागर, राजकुमार, मंडलों के जिला पदाधिकारी, पूर्व व नए अध्यक्ष विभिन्न मोर्चों के व जिला संयोजक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!