नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-3 ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत किया गिरफ्तार, भेजा जाएगा जेल

फरीदाबाद : पुलिस चौकी सेक्टर-3 में नाबालिक लडकी की मां ने एक लिखित शिकायत दी जिसमें अपनी नाबालिक लड़की के साथ एक व्यक्ति द्वारा गलत हरकत करने बारे आरोप लगाए है। जिस पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस चौकी सेक्टर 3 की टीम ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को सेक्टर-3 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी हलवाई का काम करता है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!