पुलिस बैंड ने पेश की अपनी प्रस्तुति, देश भक्ति के गानों की धुन पर थिरके लोग

फरीदाबाद। पुलिस फ्लैग दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति टाउन पार्क सेक्टर 12 में पेश की है। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, और देश भक्ति के गानों पर अपनी धुन पेश की। मौजूद लोग देश भक्ति के गानों पर जमकर थिरके। लोगों ने कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसी बैंड प्रस्तुति कभी नहीं देखी थी।



