अग्रवाल सेवा सदन ने गरीब कन्या की आर्थिक मदद की

संस्था के सदस्यों ने दी 51 हजार रुपए की दी सहयोग राशि

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद के सेक्टर 11 अग्रवाल सेवा सदन के सदस्यों द्वारा एक आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवार की कन्या की आर्थिक रूप से मदद की गई। संस्था के प्रधान विष्णु गोयल ने बताया कि उक्त कन्या खुशबू मंगला के पिता नहीं है तथा उसके भाई दीपक मंगला की शादी 22 जनवरी को अग्रवाल सेवा सदन में होने जा रही है। उन्होंने बताया कि खुशबू फरीदाबाद के इंदिरा कॉलोनी की निवासी है तथा परिवार में आर्थिक परेशानी के चलते शादी में परेशानी आ रही थी। जब यह स्थिति उनके संज्ञान में आई तो उन्होंने संस्था के सदस्यों से इस पर विचार-विमर्श किया और सर्वसहमति से अग्रवाल सेवा सदन के सदस्यों ने 51000/- सहयोग राशि उक्त कन्या को प्रदान की तथा भवन भी शादी के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान विष्णु गोयल पूर्व प्रधान रामकुमार गोयल, राजेंद्र बंसल, संस्था की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सत् नारायण बंसल, महा सचिव अरुण सर्राफ, ने संयुक्त रूप से कहा कि अग्रवाल सेवा सदन हमेशा समाज सेवा के कार्यों में तथा वंचित लोगों की मदद के लिए हमेशा तन-मन-धन से कार्य करती है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था ने सर्वसहमति से यह निर्णय लिया है कि संस्था द्वारा जरूरमंद लोगों के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह करवाए जाएंगे तथा संस्था द्वारा उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!