पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार
23/24 जून की रात को थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर गांव में महिला की कर दी गई थी हत्या

फरीदाबाद : थाना धौज के अंतर्गत आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात को एक महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपित पति ताहिर हुसैन वासी गाँव आलमपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको 3 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपित अपनी साली के साथ बातचीत करता था और उससे शादी करना चाहता था। जिस बारे उसकी पत्नी को जानकारी हो गई थी। जिस पर 23/24 जून की रात को उसकी व पत्नी जोया की कहासुनी हुई और इस दौरान आरोपित ने पत्नी जोया के साथ मारपीट की और चुन्नी से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि 23/24 जून की रात को गांव अलावलपुर में जोया नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। जिस संबंध में 24 जून को मृतका के पिता समशु वासी चिल्ली पलवल की शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।



