फोन हैक कर बैंक खाता व क्रैडिट कार्ड से निकले थे 7,62,900/-रू

साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : गांव लधियापुर, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसका फोन हैक करके उसके बैंक खाता से 5 लाख रूपये और क्रैडिट कार्ड से 2,62,900/-रू का लोन लेकर खाता से निकाल लिये। इस प्रकार उसके खाता से कुल 7,62,900/-रू किसी अंजान व्यक्ति द्वारा निकाल लिये गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुहैल (22) वासी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सुहैल ने खाताधारक महराज का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के एक लाख रूपये आये थे। आरोपी 12 वीं पास और pvc लगाने का काम करता है। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। खाताधारक महराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!