राष्ट्रपति की मौजूदगी में सर्वे भवंतु सुखिन: को समर्पित रहा पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम

हम शाश्वत हिंदू सनातन, हम पावन हिंदू सनातन पर भक्तिमय हुआ माहौल

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 02 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सर्वे भवंतु सुखिन: को समर्पित रहा। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हुई डांस कोरियोग्राफी में हरियाणा, थीम स्टेट गुजरात व सांझीदार राष्ट्र यूनाइटेड रिपब्लिक आफ तंजानिया के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ लोक नृत्य पेश करके सनातनी परंपरा का शानदार प्रदर्शन किया।

कलाकारों ने प्रत्येक भारतवासी के जीवन की धारा में समाहित शिव, श्रीराम व कृष्ण परंपरा से जुड़ा लोक नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल राममय हो गया। कलाकारों ने जब हम शाश्वत हिंदू सनातन, हम पवन हिंदू सनातन गाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

डांस कोरियोग्राफी में दर्शकों को भारत की प्राचीनतम संस्कृति, विविधता में एकता का भारत, सर्व धर्म समभाव से प्रेरित भारत की एकता में अनेकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन ओंकार की ध्वनि के साथ हुआ। अंत में मुख्य अतिथि सहित सभी महानुभाव ने कलाकारों की हौसला अफजाई की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!