शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई फरीदाबाद सर्कल वर्क्स कमेटी के पदाधिकारियों की मीटिंग

फरीदाबाद : डीएचबीवीएन सर्कल फरीदाबाद के अधीनस्त काम करने वाले अपने तमाम बिजली कर्मचारियों के 19 सूत्रीय माँगों के मुद्दों पर फरीदाबाद बिजली निगम के (एसई) अधीक्षण अभियन्ता जितेंदर सिंह ढुल के निमंत्रण पत्र एवं बुलावे पर फरीदाबाद सर्कल वर्क्स कमेटी के पदाधिकारियों की मीटिंग सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व सहित सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। यूनियन की इस मीटिंग में एचएसईबी वर्कर यूनियन सर्कल वर्क्स कमेटी के प्रतिनिधि मंडल के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यरूप से प्रदेश चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा व केंद्रीय कमेटी के नेता सुनील चौहान स्टेट उपप्रधान एवं प्रधान ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट व उनके साथ परवीन शर्मा स्टेट जोइंट सेक्रेटरी व चेयरमैन बीरसिंह भी यूनियन की इस मीटिंग मौजूद रहे । मीटिंग में बिजली कर्मचारियों के काफी धरातलीय मुद्दों व एजेण्डे पर विस्तार से क्रमवार चर्चा एक के बाद एक करते हुए की गयी ।

यूनियन की मीटिंग में कर्मचारी मुद्दों को लेकर मुख्य बिन्दु कर्मचारियों के साथ आयेदिन बिजली करंट से हो रहे हादसों पर यूनियन नेताओं का पारा सातवें आसमान पर रहा जिसमे अधिकारियों से गर्म माहौल के बीच अपने कर्मचारियों हेतु सुरक्षा टी एन्ड पी किट को लेकर काफी देर तक गर्मा गर्मी रही इसके साथ साथ कम्पलेण्ड सेन्टरों के बुरे हालातों, बिजली दफ्तरों में सुविधाओं के हालातों, दफ्तरों में फर्नीचर का अभाव, कर्मचारियों व आम नागरिक उपभोक्ताओं के लिये पीने के पानी की सुविधा, बल्लभगढ़ सेन्ट्रल स्टोर से पर्याप्त सामान दिलाने की सुविधा, कर्मचारियों के ACP केस, मेडिकल बिल, बिजली निगम कॉलोनियों के खस्ताहाल पर चर्चा और उनके मेंटिनेंस पर बात, दफ्तरों में वाटर कूलर देने, कोल्ड वाटर डिस्पेंसर देने आदि आदि बहुत से प्रमुख कामों पर यूनियन की मीटिंग में सहमति बनी । जिन्हें एक एक कर जल्द से जल्द पूरा किये जाने का निगम के अधिकारियों की तरफ से भरोसा दिया गया । यूनियन नेताओं ने अपनी सभी माँगों के लिये एक महीने का अधिकारियों अल्टीमेटम दिया । अन्यथा जिसके बाद वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।

यूनियन से अधिकारियों की इस मीटिंग के दौरान फरीदाबाद के चारों ज़ोनो से एक्सईएन ऑपरेशन उपस्थित रहे  जिनमे फरीदाबाद अधिकारियों की तरफ से ग्रेटर फरीदाबाद के एक्सईएन पंकज पँवार, बल्लभगढ़ के एक्सईएन संजय कुमार मंगला, एनआईटी फरीदाबाद की एक्सईएन उर्मिला ग्रेवाल मैडम व ओल्ड फरीदाबाद के एक्सईएन देवेंदर कुमार अत्रि भी यूनियन के साथ चली 04 घन्टे के दौर की इस मीटिंग में पूरे समय मौजूद रहे । इस दौरान यूनियन नेताओं में हमारे पदाधिकारी साथी जिनमे एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के यूनिट प्रधान सोनू कुमार गोला व उनके यूनिट सचिव मुकेश धतीर व यूनिट कैशियर मामचन्द, बल्लभगढ़ यूनिट के यूनिट सचिव सुरेन्दर कौशिक व उनके यूनिट उपप्रधान राजबीर हरफला, ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के यूनिट सचिव सत्यवान लोहचब, ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के यूनिट सचिव रवि दत्त शर्मा, छांयसा के प्रधान जगदीश चंद भी यूनियन की इस मीटिंग में विशेष रूप से मौजूद रहे और सभी कर्मचारी नेताओं ने इस दौरान अपने कर्मचारियों की बुलन्द आवाज को मजबूत पक्ष के रूप में अधिकारियों के समक्ष मजबूती के साथ रखा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!