करीब एक वर्षीय बेटी को गंदे नाले में गिराकर मां ने की थी हत्या
अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया काबू

फरीदाबाद : बता दें कि 23 अप्रैल को लोहिया पुल, बुढ़िया नाला, हरकेश नगर पार्ट 2 में लगभग एक वर्षीय बच्ची की डेड बॉडी मिली थी, घटनाक्रम के संबंध में 25 अप्रैल को थाना पल्ला में हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने तकनीक सहायता व गुप्त सूत्रों से मृतक बच्ची की मां को काबू कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने इस घटना को अंजाम दिया था। महिला को सोमवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी



