राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में एनएचपीसी और जूनियर रेडक्रॉस ने चलाया स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में एन एच पी सी ने विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं को स्वास्थ्य किट भी वितरित की गई।

जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि नेशनल हाइड्रो पावर कार्पोरेशन द्वारा छात्राओं को पर्सनल हेल्थ और हाइजीन के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने हमें यह सिखाया है कि हमें अपने आप को एवम अपने पारिवारिक जनों को कैसे स्वस्थ रखना है बार बार हाथों को साबुन से अथवा सेनेटाइजर की सहायता से स्वच्छ रखना है।

बालिकाओं को बताया गया कि वे व्यक्तिगत स्वच्छता पर अधिक ध्यान दें क्योंकि व्यक्तिगत स्वच्छता न रख पाने के कारण एक तिहाई से अधिक महिलाएं विभिन्न रोगों एवम एनीमिया से ग्रस्त हैं यदि आप सब व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर भी फोकस करेंगी तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगी और विद्या अर्जन करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। इस अवसर पर ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा ने छात्राओं को सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का अनुपालन करने को सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर एन एच तीन बालिका विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और ब्रिगेड व गाइड्स सदस्य छात्राओं की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण रैली विद्यालय के द्वार से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डी ए वी सेंटेनरी कॉलेज एवं तीन नंबर मार्केट से होती हुई विद्यालय लौटी।

प्राचार्य ने सभी जूनियर रेडक्रॉस व ब्रिगेड सदस्य छात्राओं और अध्यापकों मोनिका, शीतु, सविता सहित अन्य अध्यापिकाओं ने भी रैली में सहयोग किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है क्योंकि ऐसा करने से बीमारियां दूर रहती हैं और हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह कहते भी हैं कि स्वच्छता ईश्वर का दूसरा रूप है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करना सभी का परम दायित्व है, विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहा युवा वर्ग इस अभियान को सशक्त तरीके से समर्पित हो कर साकार कर सकते हैं।

प्राचार्य मनचंदा ने एन एच पी सी से आए सभी अधिकारियों, ट्रैफिक ताऊ, अध्यापकों और विशेष रूप से सभी छात्राओं का स्वच्छ अभियान में सम्मिलित होने और स्वच्छ भारत का संदेश देने के लिए अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!