ट्रेडिंग के नाम पर 8.97 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराधियों पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर सेंट्रल की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर 8.97 लाख रुपए की धोखा-धड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर 30 निवासी एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक एडवरटाइजमेंट में शेयर मार्केट में पैसे कमाने बारे इंस्टाग्राम पर देखा था जैसे ही उसने एडवरटाइजमेंट पर क्लिक किया तो एक Avendus Stock Market Outlook B303 नामक वाट्सअप ग्रुप में ज्वाइन करा दिया। इस ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने बारे मैसेज व चैट भेजी जाती थी। इसके उपरान्त वाट्सअप ग्रुप के एडमिन ने शिकायतकर्ता को एक लिंक भेजा। जिसके माध्यम से उसके मोबाइल फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो गई, इस ऐप के जरिए ठग ने शिकायतकर्ता को शेयर मार्केट में निवेश करके पैसे कमाने बारे कहा गया। शिकायतकर्ता ने इस ऐप के माध्यम से 8.97 लाख रुपए अलग अलग खाते से ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार ठगो ने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधडी करके 8.97 लाख रुपए ठग लिये।जिसकी शिकायत पर थाना साइबर अपराध सेंट्रल में अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई आरम्भ की गई।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर अपराध सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी राजेश वासी रूपनगर कॉलोनी, हांसी हाल पता स्वास्तिक विहार पटियाला रोड जीरकपुर पंजाब को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि वह खाता धारक है और उसने अपना खाता कमीशन पर एक अन्य व्यक्ति को दे दिया था। रिकॉर्ड अनुसार पाया गया है कि आरोपी के खाते में इस मामले के फ्रॉड के 15 हजार रुपए आए है। आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!