श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर रामजन्म से रामलीला आरम्भ होंगी

फरीदाबाद : निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर रामजन्म से रामलीला आरम्भ होंगी. उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि रामलीला करवाने मैं हमेशा पूणे से फरीदाबाद आया करूँगा इसलिए मैं पूणे से रामलीला करवाने आऊंगा.
रामलीला की मीटिंग प्रधान तेजेंदर खरबन्दा की अध्यक्षता में बहुत से लोग मीटिंग में शामिल हुए और सभी ने अपने अपने सुझाव दिए. बैठक में अनिल नागपाल, सतीश नागपाल, सुनील बत्रा, संदीप बत्रा, हरभजन सिंह, सुरेंद्र चुग, पंकज बत्रा, पंकज खरबंदा, दीपक नागपाल, कपिल कोचर, संजय चावला, राजीव खरबंदा, वेदांश खरबंदा, रिंकू दीवान, शिवम बत्रा, साजन बत्रा, रवि नागपाल, मनीष बत्रा, सौरभ मालिक, नवीन बत्रा, अमित बत्रा, करन गैरा, निखिल वाधवा व अन्य लोग उपस्थित थे.



