विधायक राजेश नागर बिजली समस्या दूर करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, 26 मई । तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों की जमकर गरमी झाड़ी। नागर ने अधिकारियों से कहा कि प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। आप लोगों को जनता की तकलीफ दूर करनी ही होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक राजेश नागर ने आज बिजली सब स्टेशन बदरौला का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एक्एसईएन ग्रेटर फरीदाबाद कुलदीप मोर, सब स्टेशन के एसडीओ व जेई भी मौजूद रहे। श्री नागर ने पूछा कि प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। आखिर आप लोग काम कर शुरू करोगें। सब स्टेशन में लोड बढ़ाने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं लेकिन उनको अभी तक जोड़ा नहीं गया है। जिसके कारण फीडर बिजली का लोड़ पड़ते ही फॉल्ट दे देते हैं। कई दिन से गांव वालों की शिकायतें उन्हें मिल रही थीं। विधायक ने पता किया तो यह बात सामने आई। जिस पर उन्होंने न केवल मौके का मुआयना किया बल्कि अधिकारियों को जमकर खींचा।
श्री नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पडऩे वाले गांव व शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक बिजली अधिकारियों ने इस काम नामात्र किया है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियां हो रही है। विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि वह गांव वालों की शिकायतें जल्द से जल्द दूर करें जिससे गर्मी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आदमी के साथ साथ जानवरों के लिए भी बिजली पानी की जरूरत बढ़ जाती है। जिस पर बिजली अधिकारियों ने जल्द से जल्द सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर लोड जोडऩे और फीडऱों व गांवों के ट्रांसफार्मरों को बाई फर्केट करने की बात कही।



