वाहन चोरी करने वाले गिरोह से वाहन खरीदने वाले कबाडी को अपराध शाखा NIT की टीम ने किया गिरफ्तार, 6 मामले सुलझाते हुए 10000/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद- 30 नवम्बर : माह फरवरी में 5 अभियोग तथा जनवरी में 1 अभियोग वाहन चोरी का थाना सेन्ट्रल फरीदाबाद में पंजिकृत हुए थे। जिनमें सेक्टर-12 के शॉपिंग मॉल व टाऊन पार्क के आस-पास से 6 मोटरसाइकिले अलग-अलग दिन चोरी की गई थी।

उपरोक्त चोरियों के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्यवाही करते हुए वाहन चोर गैंग के 7 आरोपियों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप, बब्लू, सोनू, सोनू, आरिफ, मुस्तफा, और दिनेश उर्फ गंजा के नाम शामिल है। गैंग से 13 मामले सुलझाए गए थे। जिनको जेल भेजा गया।

मामले में आगे कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी राशिद वासी नीमखेडा नहूं को माननीय अदालत से पुलिस प्रोडक्श पर लिया था। आरोपी थाना सेन्ट्रल के एक वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद था। आरोपी से 6 मामले सुलझाते हुए 10000/-रु नगद बरामद किए है। आरोपी कबाडी काम करता है। जिसका साथी आरोपी मुस्तफा के साथ जमालगढ में कबाडे का गोदाम है। आरोपी चोरी के वाहनों को खरीद टुकडों में मुनाफे के लिए बेच देता था।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!