अपने दोस्त को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी पर पूर्व में 10 मामले चोरी, अवैध हथियार, लूट, योजना के तहत हत्या इत्यादि के मुकदमें दिल्ली में दर्ज है

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराध में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद अपने दोस्त को उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरुण दिल्ली के पहलादपुर जैतपुर का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथी सलीम उर्फ सेफी उर्फ बंटी को देसी कट्टा व 2 जिंदा रोंद उपलब्ध कराए थे। आरोपी तरुण से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से वारदात के समय लोगो में डर बनाने के लिए 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी को सेक्टर-30 एरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर दिल्ली में 10 मामले चोरी, अवैध हथियार, लूट, योजना के तहत हत्या इत्यादि के दर्ज है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!