वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्म दिवस मनाया गया

फरीदाबाद : अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) की हरियाणा प्रदेश की कार्यकारणी ने वीरांगना झलकारी बाई जन्मोत्सव सभी समाज बंधुओं ने अपने कार्यालय पर मनाया। इस मौके पर कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश नेता ने लोगो को सम्बोधित करते हुए वीरांगना झलकारी बाई जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनका जन्म दिवस मनाया। समाज के लोगो को बताया कि वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर, 1830 को झांसी के पास भोजला गाँव में एक गरीब कोली परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही साहसी थीं और घुड़सवारी और हथियार चलाने में निपुण थीं, जिन्हें उनके पिता ने एक लड़के की तरह पाला था। वह रानी लक्ष्मीबाई की सेना में एक सैनिक और सलाहकार बनीं और 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल होने के कारण, वह दुश्मन को भ्रमित करने के लिए अक्सर रानी के वेश में युद्ध करती थीं। अप्रैल 1858 में, एक खूनी युद्ध में उन्होंने ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ाई की और वीरगति को प्राप्त हुईं। भारत सरकार ने उनके सम्मान में 2001 में एक डाक टिकट जारी किया।
राजस्थान के अजमेर में उनकी प्रतिमा और स्मारक है, तथा आगरा में भी उनके सम्मान में एक प्रतिमा स्थापित की गई है।
लखनऊ के सबसे पुराने महिला अस्पतालों में से एक का नाम बदलकर वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल कर दिया गया है। इस मौके पर कोली समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कोली, शिक्षाविद मनोज कोली, समाजसेवी योगेश कोली, गजेंद्र कोली, देवीशरण, आशाराम, समाजसेवी मनोज शेरपुरिया, समाजसेवी यशवंत मौर्य, विनोद कुमार आदि ने वीरांगना झलकारी बाई जी को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए।



