जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को पुलिस चौकी सिकरोना की टीम ने किया काबू, 60400₹ नगद बरामद

फरीदाबाद : थाना सेक्टर 58 प्रभारी अनूप की टीम पुलिस चौकी सिकरोना इंचार्ज सुरेंद्र की टीम ने जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जमशेद, आरिफ निवासी बिजोपुर व शाहिद गांव लाधिया पुर व सुरेंद्र उर्फ जुती निवासी सरमथला गुरुग्राम तथा मकसूद निवासी गांव बीजापुर का रहने वाला है। आरोपियों को पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से जुआ खेलते हुए पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर राजेंद्र, सिपाही सोकत अली, संदीप कुमार, संतोष ने रेड कर बिजोपुर व लाधियापुर के बीच में बैठ कर जुआ खेलते हुए को काबू किया है। आरोपियों से मौके पर ताश, ₹60400 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में जुआ खेलने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों के आदेश पर उचित कानूनी कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!