दुकानदार को पीटने के मामले में पुलिस थाना SGM नगर की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना SGM नगर में राकेश पूनिया वासी SGM नगर ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 2 जून को जब वह दुकान पर बैठा था तो उसकी दुकान के आगे दो लड़के एक लड़की के साथ बतमीजी से बाते कर रहे थे। जिनको उसने वहां से जाने को कहा। फिर वह लड़के वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद वो 10-12 लडको के लेकर वापिस आये और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। जिस पर पुलिस थाना SGM नगर में अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना SGM नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए नदीम व सोनू वासी नेहरु कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि दुकानदार द्वारा वहां से जाने की बात को लेकर आरोपियों को गुस्सा आ गया था, जिस पर उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!