चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 7000 रुपये व वारदात में प्रयोग ऑटो बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने थाना मुजेसर के अंतर्गत दर्ज एक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुये जाबिद(26) वासी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी सेक्टर 22 ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि सेक्टर 22 में उसकी एक फैक्ट्री है जहां पर लोहे की प्लेटो का काम है। 17 फरवरी 2025 की रात को कोई नामालुम व्यक्ति उसकी फैक्ट्री के आगे पडी लोहे की सिलियों को चुरा ले गया था। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि जाबिद व उसके एक अन्य साथी शहबाज ने 16/17 फरवरी 2025 की रात को सेक्टर 22 स्थित शिकायतकर्ता की फैक्ट्री से लोहे की सिली ऑटो में रखकर चोरी कर ली थी। शहबाज को पूर्व में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। आरोपितों से वारदात में प्रयोग ऑटो व 7000 रुपये बरामद कर लिये गये है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!