फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करी पर लगातार कार्रवाई, 8 किलो 296 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपी शैलेन्द्र कुमार प्रसाद वासी छपरा बिहार को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि 14 फरवरी को अपराध शाखा DLF की टीम को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जिला छपरा बिहार का रहने वाला शैलेंद्र कुमार प्रसाद, अवैध नशा तस्करी का काम करता है और बाईपास रोड पर अवैध नशा बेचने की फिराक में है। जिस सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने पावर हाउस नजदीक शराब ठेका बाईपास रोड के पास शैलेंद्र कुमार प्रसाद को 8 किलो 296 ग्राम गांजा सहित काबू किया, जिस पर थाना सराय ख्वाजा में NDPS की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि शैलेन्द्र कुमार प्रसाद गांव नवादा जिला छपरा बिहार का रहने वाला है जिससे पूछताछ में पता चला कि नालंदा बिहार से अवैध नशा लाकर पल्ला व नवीन नगर क्षेत्र में फुटकर में नशा बेचता हैं और नशा बेचने उपरांत वापिस बिहार चला जाता है, आरोपी को पूछताछ के लिए 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!