क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मोटरसाइकिल चोरी में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने 2 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज तथा आबिद का नाम शामिल है जो नूंह के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपियों में पुलिस थाना धौज, सिटी बल्लबगढ़ तथा एनआईटी एरिया से तीन मोटरसाइकिल चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काम धंधा ना मिलने की वजह से उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!