अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व 5,250 रुपये जुआ की राशि बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव व अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीमों ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को देशी कट्टों सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने जुआ खिलाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5,250 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने लोकेश, निवासी नत्थू कॉलोनी, फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड के पास से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने हनीफ, निवासी उतावर, जिला पलवल को प्रेम नगर झुग्गी, फरीदाबाद के पास से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
एक अन्य मामले में अपराध शाखा एवीटीएस 2 की टीम ने डबुआ मंडी के पास सट्टा खाई करवाते हुए आरोपित दीपक कुमार, निवासी गांव सखोना, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 5,250 रुपये की जुआ की राशि बरामद की गई है। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।



