चोरी की अलग-अलग वारदातों में संलिप्त 3 आरोपित गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आपरोपितों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्र में चोरी की वारदातों में संलिप्त तीन अपराधियों को अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने किया गया गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्कूल से कंप्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक का सामन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी धर्मबीर वासी गांव अकाता जिला भरतपुर राजस्थान हाल मुजैडी फरीदाबाद को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 1 कंप्यूटर सिक्रिन , 1 CPU, 1 कंप्यूटर स्टैंड , 1 गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान से फोन चोरी करने वाले आरोपित वरूण वासी एसजीएम नगर को जेल से प्रोडेक्शन पर लेकर उसकी निशानदेही एक चोरीशुदा मोबाईल बरामद किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना सारन क्षेत्र में घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर हेमंत वासी गांव नौझील बाजना जिला मथुरा हाल बालाजी कॉलोनी गांव करनेरा फरीदाबाद को प्रोडेक्शन पर लेकर उससे चोरी का सामान बेच कर प्राप्त पैसों में से 5000/-रू बरामद किये है।

तीनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!