अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 अलग-अलग मामलों में 720 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के दो अलग-अलग मामलो में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए विनय (27) वासी खेडीपुल , फरीदाबाद को 410 ग्राम गांजा सहित खेडीपुल एरिया फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने पवन(37) वासी गांव खेडी फरीदाबाद को 310 ग्राम गांजा सहित उसके गांव से ही काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!